गाज़ियाबाद, जनवरी 6 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। यूपीसीडा के तहत सभी औद्योगिक क्षेत्रों में इकाइयों का रखरखाव शुल्क जमा कराने के लिए आज यानी बुधवार से विशेष शिविर आयोजित होगे, जो 22 जनवरी तक लगाए जाएंगे। इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए रख-रखाव शुल्क, लीज रेंट तथा फैक्टरी ऐक्ट के तहत पंजीकरण जमा कराने के लिए औद्योगिक क्षेत्रवार विशेष शिविर लगाए जाएंगे। यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप कुमार सत्यार्थी ने बताया कि विशेष शिविर संबंधित औद्योगिक संगठनों के कार्यालयों में लगाए जाएंगे, जिसमें पहला शिविर सात जनवरी साइट-4 साहिबाबाद, आठ जनवरी को साउथ साइट जीटी रोड, नौ जनवरी को साइट चार में, 12 जनवरी को साइट-3 मेरठ रोड में, 13 जनवरी को सेक्टर-22 मेरठ रोड, 15 जनवरी को साइट-1 बुलंदशहर रोड, 16 जनवरी को साइट-2 लोनी रोड, 17 जनवरी को सेक्टर-17 कवि...