सीतामढ़ी, फरवरी 1 -- सीतामढ़ी। जिले में सोमवार से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होने जा रही है।जिसकी प्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुकी है।परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्त और चौकस हो गया है।परीक्षा की तैयारी व व्यवस्था की लेकर डीएम रिची पांडेय शुक्रवार को सभी केंद्राधीक्षक व दंडाधिकारियों को बैठक में कई निर्देश दिए।उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को परीक्षा में अपने दायित्वों का पालन पूरी निष्ठा,जिम्मेवारी और समयबद्धता के साथ करने को कहा।किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।परीक्षा में सभी अधिकारी स्टैटिक दंडाधिकारी के रूप में नियुक्त हैं और नियमों के उल्लंघन पर विधि सम्मत करवाई की जाएगी। 37589 परीक्षार्थी होंगे शामिल दो फरवरी से जिले के 64 परीक्षा केंद्रों पर 34589 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।जिसमे 19101 छात्राएं और 15488 छा...