रुद्रपुर, नवम्बर 22 -- पंतनगर। पंत विवि के सेवानिवृत्त कर्मचारी ने नौ साल से बकाया लाभ न मिलने पर कुलपति को नोटिस भेजते हुए सोमवार से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। पूर्व वरिष्ठ भंडारक आरडी भास्कर 31 अगस्त 2016 को सेवानिवृत्त हुए थे। आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की अनदेखी और द्वेषपूर्ण कार्रवाई के कारण अंतिम वेतन, उपार्जित अवकाश व अन्य भुगतान करीब पांच लाख रुपये अब तक नहीं मिले हैं। भास्कर ने कहा कि वे हृदय रोग से पीड़ित हैं और तीन बार हार्ट अटैक झेल चुके हैं। पत्नी भी मधुमेह से पीड़ित है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बकाया भुगतान नहीं किया गया तो उनकी मौत की जिम्मेदारी विवि प्रशासन की होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...