नोएडा, जून 24 -- नोएडा। हल्के वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफए मंगलवार को जारी हो गई। लोग बुधवार से परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर सीरीज के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक तीन दिन पंजीकरण के बाद ऑनलाइन बोली शुरू होगी। तीन दिन बोली के बाद चौथे दिन शाम छह बजे परिवहन विभाग की वेबसाइट पर नीलामी के नतीजे जारी होंगे। इसके बाद बचने वाले नंबरों के लिए फिर से पंजीकरण और बोली की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, इसके बाद जितने नंबर बचेंगे, उन्हें पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर वाहन मालिक बुक कर सकेंगे। सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर भी लोग बुक कर सकते हैं। इसमें दोपहिया वाहन के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.