वाराणसी, सितम्बर 14 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। देश के पश्चिमी हिस्सों से विदा हो रहा दक्षिण पश्चिम मानसून सोमवार से अगले चार दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार खूब बारिश कराएगा। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की पश्चिमी राजस्थान से वापसी हो रही है। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बन रहा है। इसके मध्य भारत की ओर बढ़ने के साथ मानसून द्रोणिका निष्प्रभावी हुई है। परिणामस्वरुप बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के उत्तर प्रदेश के पूर्वी व मध्यवर्ती भाग तक पहुंचने से वर्षा की गतिविधियों में फिर से वृद्धि होगी। यह उत्तर से दक्षिण की ओर स्थानांतरित होगी। इससे पहले रविवार सुबह तेज धूप निकली थी। दोपहर बाद अचानक आसमान में काले बादल छाए थे। इससे शाम को कुछ इलाको...