रुद्रपुर, सितम्बर 15 -- रुद्रपुर। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। विधायक शिव अरोरा ने बताया कि इस मौके पर रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। सुबह 10 बजे पांच मंदिर परिसर में हवन कर मुख्यमंत्री की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की जाएगी। इसके बाद 11 बजे रुद्रपुर ब्लॉक के समीप विराट आर्य द्वारा संचालित गो सेवा संस्थान में विधायक शिव अरोरा गोसेवा करेंगे। वहीं दोपहर तीन बजे जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया जाएगा। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के विकास के लिए अनेक दूरगामी व सख्त निर्णय लिए हैं, जिससे उत्तराखंड को नई पहचान मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.