बोकारो, मार्च 29 -- करगली। बेरमो कोयलांचल के तीनों प्रक्षेत्र ढोरी, बीएंडके व कथारा के सेवानिवृत्त कोयला कर्मियों/कर्मचारियों की समस्याओं को झारखंड एटक के कार्यकारी अध्यक्ष सह जेबीसीसीआई सदस्य लखन लाल महतो जानेंगे। सेवानिवृत्त कोयला कर्मी जिस समस्या से प्रतिदिन जूझ रहे हैं, को जानने के लिए 30 मार्च को सुबह 11 बजे से करगली महिला मंडल में बैठक होगी। लखन लाल ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों का किसी भी यूनियन से संबंध रहे, बैठक में पहुंचकर अपनी समस्याओं से अवगत कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.