सीतामढ़ी, दिसम्बर 29 -- सुरसंड। 132 केवी बेनीपट्टी-पुपरी संचरण लाइन में शीतकालीन अनुरक्षण कार्य के कारण मंगलवार, 30 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान सुरसंड, चोरौत, रधाउर एवं परिहार प्रखंड अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में पूर्णतः बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से बताया गया कि लाइन के अनुरक्षण कार्य को सुरक्षित और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह शटडाउन लिया जा रहा है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पूर्व में ही निपटा लें। सहायक कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा कि अनुरक्षण कार्य पूरा होते ही संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.