कटिहार, फरवरी 1 -- मनसाही, एक संवाददाता मेंटेनेंस कार्य को लेकर रविवार को मनसाही परिक्षेत्र के अलावे सेमापुर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था सुबह 8:00 बजे से 2:00 बजे तक बाधित रहेगी। विद्युत कार्यपालक अभियंता के द्वारा जारी पत्र के आलोक में 33 केभी के मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण सुरक्षा दृष्टिकोण से मनसाही एवं सेमापुर की बिजली व्यवस्था बाधित रहेंगे। दोपहर 2:00 बजे तक मेंटेनेंस कार्य पूरे किए जाने के साथ ही पुन: बिजली व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...