अररिया, दिसम्बर 1 -- अररिया। मंगलवार को 33केवी अररिया शहरी फीडर में टर्मिनेशन किट बदलने और मेंटिनेंस का कार्य किया जाएगा। इस कारण अररिया शहरी विद्युत शक्ति उपकेंद्र से सभी 11केवी फीडर में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक यानी दो घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। साथ ही विद्युत शक्ति उपकेंद्र अररिया फर से 11केवी से रजोखर फीडर सुबह 6 बजे से 11 बजे तक सुरक्षा दृष्टिकोण से बंद रहेंगे, उक्त अवधि में रेलवे द्वारा 132केवी ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण संबंधित कार्य किया जाना है। यह जानकारी अररिया के सहायक विद्युत अभियंता विकाश कुमार ने दी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे अपना दैनिक कार्य समय से निपटा लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...