लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- पलियाकलां। पिछले दो दिनों से विभाग का काम चलने के कारण पलिया सहित नौ बिजली घरों में करीब पांच घंटे बिजली सप्लाई बाधित की गई। लेकिन अब सोमवार को सुबह नौ से रात नौ बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इस सम्बन्ध में बिजली विभाग के द्वारा सूचना जारी कर उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है। उपखंड अधिकारी विद्युत के द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र पलिया पर 10 एमवीए क्षमता परिवर्तन स्थापना का कार्य किया जाना है जिस कारण सोमवार को सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.