रामपुर, मई 27 -- शहर के चर्चित डूंगरपुर प्रकरण में सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां मंगलवार को एक बार फिर वीसी के जरिए सीतापुर जेल से रामपुर कोर्ट में पेश होंगे। यहां बिजनौर के इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार की गवाही होनी है। सपा सरकार में गंज कोतवाली क्षेत्र स्थित डूंगरपुर में बस्ती को खाली कराया गया था। आरोप है कि तत्कालीन कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां के इशारे पर बस्ती को उनके लोगों ने जबरन खाली कराया था। इस दौरान विरोध करने पर मारपीट और लूटपाट भी की गई। केस की सुनवाई एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चल रही है। इस मामले में गवाही के लिए मंगलवार को बिजनौर में तैनात इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार को तलब किया गया है। एडीजीसी सीमा सिंह राणा ने बताया कि इस मामले में इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार की मुख्य परीक्षा अंकित करायी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान सपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.