मैनपुरी, नवम्बर 30 -- मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर खरगजीत मिश्र मैमोरियल जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। रविवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में रॉयल क्रिकेट क्लब ने कृष्णा नगर की टीम को 9 विकेट से हराकर फाइनल में स्थान बनाया है। कृष्णा नगर की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कृष्णा नगर की पूरी टीम निर्धारित 25 ओवर में 13 ओवर में 43 रन ही बना सकी। बल्लेबाज दमन ने 8 और अनुज ने 7 रन बनाए। 17 रन अतिरिक्त से प्राप्त हुये। रॉयल क्लब के साहिल ने 5 और अमित ने 3 विकेट झटके। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्रिकेट क्लब ने 3 ओवर में 1 विकेट खोकर 44 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज हैप्पी यादव ने 25 और रजत ने 13 रनों की पारी खेली। कृष्णा ...