मुजफ्फरपुर, मार्च 4 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बुधवार को आवास निर्माण का कार्य पूरा कर चुके लाभुकों को गृह प्रवेश कराया जाएगा। इसे लेकर समाहरणालय में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पांच लाभुकों का चयन कर उन्हें प्रतीकात्मक चाबी दी जाएगी। इसके अलावा स्वीकृति प्राप्त कर चुके लाभुकों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रथम किस्त की राशि भेजी जाएगी। इसे लेकर समाहरणालय में आवश्यक तैयारी की जा रही है। बताया गया कि जिले को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए दो बार में 934-934 आवास पूरा कराने का लक्ष्य दिया गया था। पहली बार दिए गए लक्ष्य में से करीब डेढ़ सौ आवास अभी अधूरे हैं। जबकि दूसरी बार प्राप्त लक्ष्य के तहत प्रथम किस्त की राशि बुधवार को भेजी जाएगी। विदित हो कि ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से सभी जिलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.