सीतामढ़ी, सितम्बर 25 -- सीतामढ़ी। बिजली विभाग के जन कल्याणकारी सरकारी सेवाओं की जानकारी और सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से पूरे जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विद्युत विभाग ने भी उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष पहल की है। विद्युत विभाग की ओर से 25 सितंबर को जिले के सभी 17 प्रखंड मुख्यालयों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में उपभोक्ताओं की विभिन्न शिकायतों का त्वरित निपटारा किया जाएगा। इनमें स्मार्ट मीटर संबंधी समस्या, बिल विवाद, भुगतान, नए विद्युत कनेक्शन, कटे कनेक्शन की बहाली, गलत रीडिंग, खराब मीटर और वोल्टेज सुधार जैसी शिकायतें शामिल रहेंगी। कैंप में उपभोक्ताओं को साइफन डबी से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.