सीवान, जनवरी 31 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। जिले के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में आज 31 जनवरी को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आयोजित होने वाली इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शैक्षणिक, शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। इस माह की संगोष्ठी की मुख्य थीम हम और आप मिलकर करेंगे बच्चों का समग्र विकास रखी गई है। बैठक में बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य, पोषण, व्यवहार और मोबाइल के सीमित उपयोग जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। आज होनेवाली इस बैठक में बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास, नियमित विद्यालय उपस्थिति का महत्व, संतुलित पोषण और स्वच्छ आदतें, बच्चों के व्यवहार में सकारात्मक सुधार, मोबाइल और सोशल मी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.