भागलपुर, फरवरी 19 -- आज सबौर के छोटी हाट में छह घंटे बिजली रहेगी बंद सबौर, संवाददाता। नपं सबौर के छोटी हाट में गुरुवार को सबौर विद्युत शक्ति केंद्र से छह घंटे बिजली बंद रहेगी। बिजली सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। छोटी हाट सबौर के क्षेत्र में जर्जर 11 केवी के बिजली के तार को बदलने का कार्य किया जाएगा। सबौर विद्युत कनीय अभियंता दीपक कुमार राही ने कहा कि 11 केवी के बिजली का तार बदलने का कार्य किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...