मैनपुरी, सितम्बर 27 -- मैनपुरी। गांधी और शास्त्री जयंती मनाने से पहले प्रशासनिक अधिकारी ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों के साथ स्वच्छता अभियान चलाएंगे। गांव-गांव झाडू लगाई जाएगी। एक दिन एक घंटा श्रमदान होगा। श्रमदान में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ डीएम ने भी स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनने का फैसला किया है। डीएम अजीतगंज में प्रशासनिक अमले के साथ लोगों को जागरूक करेंगे और झाडू भी लगाएंगे, इसके लिए प्लान बन गया है। ये स्वच्छता अभियान आज से शुरू होगा। मैनपुरी में आज शनिवार से एक दिन एक घंटा सबके साथ श्रमदान कार्यक्रम शुरू होगा। चिह्नित स्थानों पर गंदगी की सफाई होगी। डीएम अंजनी कुमार ने इसके लिए जिला स्तरीय अधिकारियों, बीडीओ, एडीओ पंचायत, पंचायत सचिवों को पहले ही निर्देशित कर दिया है। ग्राम पंचायतों में एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण भी होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.