बोकारो, दिसम्बर 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो सदर अस्पताल में बुधवार को सुबह 9 बजे से न्यूरो संबंधित इलाज व सर्जरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में प्रत्येक बुधवार को न्यूरो संबंधी बीमारी की इलाज के लिए चिकित्सक बैठेंगे जो केवल न्यूरो संबंधी इलाज करेंगे। न्यूरो सर्जन डॉ डीएम प्रसाद से समन्वय स्थापित कर प्रत्येक बुधवार को सुबह 9 बजे से सदर अस्पताल में न्यूरो से संबंधित कोई भी बीमारी हो तो संपर्क करे सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.