बरेली, नवम्बर 5 -- सिक्खों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव के 556 वें पावन प्रकाश पर्व को बरेली कॉलेज के हॉकी ग्राउंड मैदान में धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुधवार को मुख्य दीवान सजने के साथ ही सैकड़ों नाम लेवा संगत इसमें हिस्सा लेंगी। इसके अलावा पूरे दिन गुरु का अटूट लंगर लोग छकेंगे। वहीं मंगलवार को विभिन्न गुरुद्वारों से प्रभात फेरियां निकाली गई। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन व सुभाषनगर से प्रभात फेरी निकाली गई, जो अपने क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी में ढोल, श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी के आगे दर्जनों सेवक-सेविकाएं झाड़ू, जल एवं फूलों की सेवा करते हुए शोभा बढ़ा रहे थे। वहीं कीर्तनी गुरु के शब्द गायन कर रहे थे। ढोल, बैंड के अलावा पंज प्यारे वाहेगुरु का नाम जप कर रहे थे, स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.