प्रयागराज, फरवरी 7 -- महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रहे अजीत पवार का अस्थि कलश रविवार को प्रयागराज आएगा। यहां संगम में उनकी अस्थियों को विसर्जित किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री अजीत पवार का पिछले दिनों एक विमान हादसे में निधन हो गया था। महाराष्ट्र से अस्थि विसर्जन के कार्यक्रम की आधिकारिक सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई है। जिला प्रशासन से प्रयागराज मेला प्राधिकरण को सभी व्यवस्थाएं कराने का पत्र भेजा गया है। अस्थि विसर्जन सुबह 10 बजे होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...