सिद्धार्थ, अक्टूबर 14 -- सिद्धार्थनगर। हिन्दुस्तान टीम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से 14 अक्टूबर को दोपहर बाद शोहरतगढ़ कस्बे में पथ संचलन निकाला जाएगा। यह संचलन श्रीराम जानकी मंदिर परिसर से प्रमुख मार्ग होते हुए संपंन होगा। पथ संचलन मार्ग पर माताएं-बहनें जगह-जगह पुष्प वर्षा करेंगी। स्वयंसेवकों ने बाहर से आने वाले स्वयंसेवकों का स्वागत करने के लिए कस्बे को भगवा रंग से सजा दिया है। संचलन निकलने के बाद जगह-जगह माताएं-बहनें, बड़े-युवा स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत करेंगे। घरों के बाहर रंगोली के माध्यम से भी स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक विशाल ने बताया कि शोहरतगढ़ कस्बे में 14 अक्टूबर को पथ संचलन निकाला जाएगा। पथ संचलन निकालने की तैयारी पूरी हो चुकी है। संचलन निकलने का मार्ग भी तय है। तय मार्ग से संचलन पूर्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.