सुपौल, मार्च 9 -- सुपौल। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा तृतीय चरण के तहत प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के अनुशंसित विद्यालय अध्यापकों रविवार को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। शिक्षा विभाग से पत्र जारी कर अभ्यर्थियों को कई दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि आठ जिलों के लिए सीएम द्वारा पटना के गांधी मैदान में समारोह पूर्वक वितरण किया जाना है। इसके अलावा जिले के लिए नगर भवन को औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण के लिए स्थल के रूप में चिन्हित किया है, यहां चयनित 100 विद्यालय अध्यापक को प्रभारी मंत्री व गणमान्य अतिथियों के द्वारा औपबंधिक नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाना है। 450 विद्यालय अध्यापकों को भी नगर भवन में ही औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.