जमशेदपुर, फरवरी 15 -- जमशेदपुर। कदमा, शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-3 स्थित बाबा जटाधारी शिव हनुमान मंदिर प्रांगण से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज शाम 5 बजकर 30 मिनट पर भोले बाबा की बारात निकलेगी। तीन किलोमीटर की यात्रा तय कर अपने गंतव्य बाबा जटाधारी शिव हनुमान मंदिर के प्रांगण में बारात पहुंचेगी। इस शिव वरयात्रा में भोले बाबा और पार्वती मां के विभिन्न स्वरूप की झांकी, मंत्रोच्चारण के साथ बैंड बाजा, संगीतमय शिव बाबा के भजन के धुन पर डीजे साथ चार से पांच हजार शिव भक्तों की उपस्थिति के साथ जमशेदपुर के गणमान्य अतिथियों की उपस्थित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...