रांची, फरवरी 14 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी रांची में शिवरात्रि को लेकर रविवार पूरा शहर शिवमय रहेगा। हर मार्ग पर उल्लास का सैलाब उमड़ेगा। अलग-अलग मार्गों से निकाली जाने वाली शिव बारात को लेकर प्रशासन व्यवस्था के सख्त इंतजाम कर दिए हैं। श्रद्धालुओं और राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। इसके मद्देनजर रविवार शाम पांच से रात 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों की नो इंट्री रहेगी। इसके अलावा मालवाहक और सिटी राइड बसों का बूटी मोड़ से बरियातू होते हुए शहर में प्रवेश वर्जित किया गया है। इससे संबंधित आदेश यातायात पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने शनिवार को जारी किया है। ट्रैफिक एसपी ने बताया कि शिव बारात के समय मेन रोड में भी वाहनों का प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। शिव बारात इन मार्गों से गुज...