जमशेदपुर, फरवरी 21 -- जमशेदपुर। लंबे समय के बाद हाई कोर्ट के आदेश से हो रहे नगर निकाय चुनाव के प्रचार का शोर आज शाम 5 बजे थम जाएगा। बीते कई दिनों से चुनाव प्रचार के शोर की शिकायत कर रहे शहर वासियों को इससे राहत मिल जाएगी। हालांकि प्रत्याशी घर-घर जाकर 22 फरवरी को भी जनसंपर्क कर सकेंगे। पूरे कोल्हान प्रमंडल में आठ नगर निकायों के चुनाव हो रहे हैं। इनमें दो नगर निगम, चार नगर परिषद और दो नगर पंचायत शामिल हैं। जहां चुनाव होना है उनमें मानगो व आदित्यपुर नगर निगम, जुगसलाई, चाईबासा, चक्रधरपुर व कपाली नगर परिषद और चाकुलिया एवं सरायकेला नगर पंचायत शामिल हैं। इन सभी क्षेत्रों में 23 फरवरी को मतदान होना है और 27 फरवरी को मतगणना होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...