वाराणसी, जनवरी 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के कई इलाकों में शुक्रवार शाम से रविवार शाम तक पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी। भेलूपुर जलाशय से जुड़ी पानी टंकियों से पूरी तरह पेयजल आपूर्ति को बंद रखा जाएगा। 55 हजार से अधिक मकानों में आपूर्ति प्रभावित होगी। अधिकारियों ने आम लोगों को जरूरत के अनुसार पानी का भंडारण कर लेने की सलाह दी है। आपूर्ति बंद होने से भेलूपुर जलाशय से जुड़ी 27 पानी टंकियां नहीं भरी जा सकेंगी। जलकल विभाग का दावा है कि रविवार शाम तक भेलूपुर जलाशय से पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। पानी के टैंकर मंगवाने के लिए शहरवासी 1533 अथवा जलकल विभाग के नंबर 9151023820 पर संपर्क कर सकते हैं। जलकल विभाग के अनुसार 150 से अधिक ट्यूबवेलों से जुड़े घरों में पेयजल आपूर्ति जारी रहेगी। जलकल विभाग ने बेनियाबाग पंपिंग स्टेशन के बाहर पेयजल पाइप में...