जमशेदपुर, फरवरी 4 -- जमशेदपुर । एमजीएम हॉस्पिटल में मंगलवार को हुई पानी की दिक्कत को लेकर आज शाम से नगर निगम टैंकर से पानी पहुंचाएगा। इस संबंध में मंगलवार को ही एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर संजय कुमार ने नगर निगम के उप नगर आयुक्त से बात की थी और रोजाना सुबह-शाम टैंकर से पानी भेजने का अनुरोध किया था। इस पर उपनगर आयुक्त ने मंगलवार की शाम को टैंकर से पानी भिजवाया था और अब बुधवार को टैंकर से पानी भिजवाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.