भागलपुर, जनवरी 4 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा रविवार शाम सात बजे भागलपुर पहुंचेंगे। वे शाम चार बजे लखीसराय से सड़क मार्ग से सूर्यगढ़ा, मेदनी चौकी, मुंगेर और सुल्तानगंज के रास्ते भागलपुर आएंगे। यहां एक होटल में आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। रात नौ बजे अतिथि गृह आएंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। डिप्टी सीएम सोमवार को टाउन हॉल में आयोजित 'भूमि सुधार जन कल्याण संवाद' कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एक दिन पहले ही आ रहे हैं। उनका टूर-प्रोग्राम शनिवार शाम जिला प्रशासन के पदाधिकारियों को मिला है। उसी हिसाब से कार्यक्रम की तैयारी हो रही है। टूर प्रोग्राम के मुताबिक डिप्टी सीएम सोमवार सुबह 7.30 बजे अतिथि गृह से बाबा बूढ़ानाथ मंदिर जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। सुबह 9.30 बजे भागलपुर सर्किट...