भागलपुर, जनवरी 4 -- बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा रविवार की शाम सात बजे भागलपुर पहुंच रहे हैं, जिसके लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था की पूरी तैयारी कर ली है। उनका यह दौरा काफी अहम और व्यस्त रहने वाला है। वे मुख्य रूप से सोमवार को टाउन हॉल में आयोजित होने वाले 'भूमि सुधार जन कल्याण संवाद' कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए एक दिन पहले ही शहर आ रहे हैं। उनके सफर का रूट लखीसराय से शुरू होगा, जहां से वे अपनी गाड़ी से सूर्यगढ़ा, मेदनी चौकी, मुंगेर और सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर में प्रवेश करेंगे। रविवार की रात वे यहां एक होटल में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे और फिर अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन यानी सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे वे सबसे पहले बाबा बूढ़ानाथ मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.