नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- धनतेरस से शुरू होने वाले पंचपर्व में आज 19 अक्टूबर को छोटी दिवाली (नरक चतुर्दशी) मनाई जा रही है। इसे रूप चौदस भी कहते हैं। यह दिन दीर्घायु, सौंदर्य और स्वास्थ्य की कामना का होता है। इस दिन यमराज की पूजा की जाती है और भगवान कृष्ण की पूजा का भी विधान है, क्योंकि इसी दिन उन्होंने नरकासुर का अंत किया था। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि इस साल 19 अक्टूबर को दोपहर 01:51 बजे से लेकर 20 अक्टूबर दोपहर 03:44 बजे तक है। शाम के समय प्रदोष काल में यम का दीपक जलाया जाता है, जिससे अकाल मृत्यु का भय कम होता है। यम का दीपक और अभ्यंग स्नान का शुभ मुहूर्त: इस साल नरक चतुर्दशी पर यम का दीपक शाम 05:50 बजे से 07:02 बजे तक जलाया जाएगा। वहीं, अभ्यंग स्नान अगले दिन यानी 20 अक्टूबर को सुबह 05:13 बजे से 06...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.