बरेली, फरवरी 9 -- निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री सोमवार को शामली पहुंचेंगे। शामली पहुंचकर वह अपना आरोप पत्र प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें बर्खास्त करने की कोशिश कर रही है जबकि वह इस्तीफा दे चुके हैं। आरोप पत्र प्राप्त कर अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे। गणतंत्र दिवस के दिन पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने शंकराचार्य के तथाकथित अपमान और यूजीसी के विरोध में इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। रात में डीएम से मुलाकात के बाद उन्होंने खुद को बंधक बनाए जाने और अपमान करने का आरोप भी लगाया था। 26 जनवरी की देर रात शासन ने उनको निलंबित कर शामली सम्बद्ध कर दिया था। इस मामले में कमिश्नर बरेली भूपेंद्र एस चौधरी को जांच अधिकारी नामित किया गया है। कमिश्नर ने गुरुवार को आरोप पत्र जिलाधिकारी शामली क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.