गुड़गांव, दिसम्बर 13 -- गुरुग्राम। जूडो जूनियर स्टेट चैंपियनशिप के लिए रविवार को शहर में चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इन ट्रायल के माध्यम से गुरुग्राम जिले के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ट्रायल दौलताबाद स्थित गुरुग्राम जूडो अकैडमी में होंगे। जूडो कोच महेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रायल के दौरान सुबह 9 बजे से 10 बजे तक खिलाड़ियों का भार वर्ग लिया जाएगा, जबकि सुबह 10:30 बजे से मुकाबलों के आधार पर ट्रायल शुरू होंगे। ट्रायल में वर्ष 2006 से 2011 के बीच जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों को अपने निर्धारित भार वर्ग में केवल एक किलोग्राम की छूट दी जाएगी। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे, जिनमें आधार कार्ड और जन्मतिथि से संबंधित प्रमाण पत्र अनिवार्य हैं। लड़कों के ट्रायल 56, 60, 66, 73, 81, 90, 1...