पूर्णिया, नवम्बर 15 -- पूर्णिया। सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि 16 नवंबर रविवार को ग्रिड पीएसएस से निर्गत 11 केवी टाउन 1 फीडर पेड़ की डाल की कांट छांट हेतु सुबह 9 बजे से 11 बजे तक शटडाउन में रहेगा जिससे पालीटेक्निक चौक, बस स्टैंड, सुभाष नगर, आरएन साह चौक, चित्रवाणी चौक, आस्था मंदिर के आसपास क्षेत्र में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी । साथ ही धमदाहा ग्रिड से निर्गत 33 केवी सोनदीप फीडर रिकन्डक्टरिंग कार्य हेतु दिनांक 16 नवंबर से 30 नवंबर तक सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक शटडाउन में रहेगा जिससे रूपौली और भवानीपुर ब्लॉक के क्षेत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.