हाथरस, फरवरी 7 -- आज शहर के कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली आपूर्ति -(A) आज शहर के कई इलाकों में गुल रही बिजली आपूर्ति हाथरस। बिजली विभाग के द्वारा रविवार को शहर के गिजरौली सबस्टेशन से निकलने वाली 33 केवीए की लाइन विजल तार बदलने का काम किया जाएगा। इस कारण किला फीडर से जुड़े चावड़ गेट, मैंडू गेट, नयागंज, सब्जी मंडी, चक्की बाजार, गधा पाड़ा, सादाबाद गेट, चूना वाला डंडा, आवास विकास, आगरा रोड, अइयापुर कला, श्यामकुज, ब्रहमपुरी कालोनी, मोती बाजार, पसरट्टा बाजार के अलावा वाटरवर्क्स सबस्टेशन से जुड़े जिला न्यायलय, पुलिस लाइन, नगला बेलनशाहा, चौबे वाले महादेव, कृष्णा नगर, गणेश गंज, ढकपुरा, जोगीपुरा, आदर्शनगर, नगला चौबे, गौशाला रोड, शिव कालोनी, नगला अलगर्जी आदि इलाकों की दोपहर को बारह बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता सं...