मैनपुरी, मार्च 5 -- ई-लॉटरी के जरिए आज 335 देशी शराब, अंग्रेजी शराब, बीयर की दुकानों और भांग की दुकानों का आवंटन होगा। कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में दोपहर 12 बजे से 1.45 बजे तक आवंटन की कार्रवाई होगी। इसके लिए आबकारी विभाग और जिला प्रशासन ने देर रात तक अपनी तैयारियां पूरी की। तिकोनिया पार्क में कड़े सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं। दुकानों के आवंटन से पहले ही आबकारी विभाग ने फार्मों की बिक्री के जरिए 18.50 करोड़ रुपये से अधिक से सरकार का खजाना भर दिया है। मैनपुरी में इस बार आबकारी विभाग 217 देशी दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से कराएगा। इसके अलावा 114 कंपोजिट दुकानों का आवंटन होगा। कंपोजिट दुकानों पर अंग्रेजी शराब और बीयर दोनों मिलेंगी। दोनों की एक साथ दुकानें आवंटित होगी। इसके अलावा चार भांग की दुकानों का आवंटन भी किया जाएगा। शराब की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.