चक्रधरपुर, मार्च 8 -- मनोहरपुर। पारलीपोस स्थित विश्व कल्याण आश्रम में आयोजित होने वाले होलीकोत्सव महोत्सव में शामिल होने जगत गुरु शंकराचार्य शनिवार को मनोहरपुर पहुंचेगे। परमपूज्य पश्चिमाम्नाय द्वारकाशारदा पीठाधिश्वर जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज विश्व कल्याण आश्रम आएंगे। उक्त जानकारी आध्यात्मिक उत्थान मण्डल के ट्रस्टी ने बताया की हर वर्ष की इस वर्ष भी विश्व कल्याण आश्रम में आगामी 6 से 15 मार्च तक विराट होलीकोत्सव का आयोजन किया गया है। इस दौरान आश्रम परिसर में निशुल्क चिकित्सा शिविर, महायज्ञ, राम लीला, कृष्ण लीला व जगतगुरु शंकराचार्य द्वारा आशीर्वाचन भी दिया जायेगा। शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज शनिवार को साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से मनोहरपुर पहुंचेगे। यहां स्टेशन परिसर में उनका भव्य स्वागत होगा। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.