हाथरस, फरवरी 4 -- हाथरस। बिजली विभाग के द्वारा ओढ़पुरा से निकलने वाले इंडीस्ट्रीज फीडर की लाइन पर तार बदलने का काम किया जाएगा। इस कारण बुधवार व गुरुवार को रुहेरी इंडीस्ट्रीज फीडर व लहरा बिजलीघर से जुड़े नलकूपों की बिजली आपूर्ति चार व पांच फरवरी को सुबह नौ बजे से पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता लालाराम ने लोगों से सहयोग करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...