मोतिहारी, जनवरी 23 -- मोतिहारी। विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। गुरुवार 23 जनवरी को जगह जगह प्रतिमाओं को स्थापित कर पूजा पण्डालों में पूजा-अर्चना की जाएगी। पूजा को लेकर दो-तीन दिन पहले से ही छात्रों का उत्साह दिख रहा है। विभिन्न शिक्षण संस्थानों, छात्रावासों और पूजा पंडालों को सजाकर पूजा समितियों के द्वारा तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। पूजा पंडाल को दिया गया है आकर्षक रूप : सरस्वती पूजनोत्सव को लेकर खासकर बच्चों में काफी उत्साह है। शहर के विभिन्न स्थानों पर पूजा पंडालों को आकर्षक लुक दिया गया है। कहीं फूलों से पंडाल को सजाया जा रहा है, तो कहीं पंडालों को रंगीन झालरों और बिजली बत्तियों से सजाया जा रहा है। उजले फूलों से खुश होतीं हैं मां सरस्वती : मां सरस्वती विद्यादायनी हैं। उन्हें उजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.