धनबाद, फरवरी 15 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया कोयलांचल में रविवार को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। झरिया व आसपास के विभिन्न शिवालयों को रंग-बिरंगी सतरंगी विद्युत लाइटों से सजाया गया है। झरिया के फुलारीबाग बुढ़ा बाबा शिव मंदिर, कोयरीबांध मनोकामना शिव मंदिर, अलकडीहा शिव मंदिर, परसाटांड शिव मंदिर, बस्ताकोला नागेश्वर शिव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। महिलाएं, कन्याएं व पुरुष दिन भर का उपवास रखकर भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना करेंगे। कई शिवालयों में रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन व शिव जागरण का आयोजन किया जाएगा। जबकि झरिया स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में सामूहिक रुद्राभिषेक आयोजित किया जाएगा। वहीं शाम को गाजे-बाजे व भूत-पिशाच की झांकी के साथ भगवान शिव की बार...