प्रयागराज, जनवरी 23 -- मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत अब नए वोटरों को जोड़ने का अभियान चल रहा है। स्कूलों, कॉलोजों में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान माय इंडिया, माय वोट थीम पर शपथ दिलाई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा ने सभी जगह सुबह 11 बजे से शपथ दिलाने के लिए पत्र जारी किया है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को है। इस दिन रविवार के कारण इसे एक दिन पहले किया जा रहा है। जिले में नोटिस भेजने के काम को भी तेज किया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा ने बताया कि नोटिस के जवाब में सुनवाई चल रही है। जिन मतदाताओं को नोटिस जा रहा है, उन्हें अपने दस्तावेज देने होंगे। अगर किसी ने दस्तावेज नहीं दिया तो उसका नाम अंतिम सूची से कट जाएगा।...