बुलंदशहर, फरवरी 12 -- युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय और मॉडल कैरियर सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में आज यानि 13 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन खुर्जा में स्थित जेके इंस्टीट्यूट ऑफ़ फार्मेसी में आयोजित होने जा रहा है। जिला सेवायोजन अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि इसमें दसवीं, 12 वीं, स्नातक, आईटीआई सहित अन्य डिप्लोमा और डिग्रीधारक युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होने बताया कि इस मेले में कुल 24 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जो विभिन्न रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...