बिजनौर, फरवरी 5 -- नजीबाबाद। नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज में एनएसएस द्वारा चल रहे सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन पर्यावरण संरक्षण व पौधारोपण जागरूकता रैली निकाली। नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज में एनएसएस द्वारा चल रहे सात दिवसीय शिविर के तहत पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भारत बैंकट हॉल से स्टैब्स ग्राउंड तक जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि नजीबाबाद नगर पालिका परिषद के चेयरमैन इंजीनियर मुअज्जम ने बच्चों से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने और इनका पालन पोषण करने पर जोर दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या शबाना परवीन ने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम अधिकारी गजाला मुमताज ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज लगाया गया एक पौधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.