गिरडीह, जनवरी 3 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत खरगडीहा में शनिवार को लंगटा बाबा के भक्तों के जनसैलाब का दिन है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लाखों की संख्या में भक्त यहां चादरपोशी को आएंगे। लंगटा बाबा की समाधि पर सालाना मेला लगता है। जिसमें देश-विदेश में फैले उनके लाखों अनुयायी और भक्त जुटते हैं। गिरिडीह जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर देवघर पथ पर उसरी नदी के किनारे बसी खरगडीहा नगरी इस मामले में ऐतिहासिक है। यहां हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मावलंबी बड़े ही श्रद्धा से सजदा करने आते हैं। लंगटा बाबा के नाम से जुड़े हैं कई प्रतिष्ठान : लंगटा बाबा के नाम से संचालित इस क्षेत्र में लंगटा बाबा कॉलेज मिर्जागंज, लंगटा बाबा उच्च विद्यालय, मिर्जागंज, लंगटा बाबा प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय मिर्जागंज, बाबा सिनेमा हॉल मिर्जागंज, बाबा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.