नई दिल्ली। अभिनव उपाध्याय, फरवरी 20 -- दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ न केवल प्रदेश, बल्कि देश की राजनीति की पाठशाला कही जाती है। दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता डूसू में 1996 में छात्रसंघ अध्यक्ष रही थीं। डूसू से निकले कई छात्र नेता राजनीति के फलक पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, कांग्रेस नेता अजय माकन, अल्का लांबा के अलावा अरविंदर सिंह लवली, अशोक चौधरी सहित कई नाम हैं।अरुण जेटली बने थे केंद्रीय मंत्री डूसू की शुरुआत वर्ष 1956 में हुई थी। तब से अब तक लगातार कई नेता राजनीति में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। हालांकि यह अलग बात है कि अब तक डीयू छात्रसंघ से जुड़ा कोई नेता दिल्ली का मुख्यमंत्री नहीं बना था। एनएसयूआई की ओर से अजय माकन, सुभाष चोपड़ा, हरचरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.