उन्नाव, जनवरी 28 -- चकलवंशी। संवाददाता मॉडल यूथ ग्राम सभा के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए जिले के दो प्रधानों का आज सम्मान होगा। दिल्ली में पंचायती राज मंत्रालय लोकतंत्र से जोड़ने की अनूठी पहल करने पर इन ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। जिले के दो युवा ग्राम प्रधानो में प्रदीप कनौजिया व अभिज्ञान त्रिपाठी दिल्ली में आयोजित होने वाले मॉडल यूथ ग्राम सभा पुरस्कार के लिए उन्नाव का प्रतिनिधित्व करेंगे। 28 जनवरी को दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में इन प्रधानों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी ग्राम पंचायतों में किए गए नवाचारों व विकास कार्यों को साझा करने का मौका मिलेगा। डीपीआरओ ने बताया कि सफीपुर के खोखापुर और मियागंज के लगलेसरा के दोनों ग्राम प्रधानों का चयन उनके उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर किया गया है। यह चयन न...