बरेली, जनवरी 29 -- - बरेली, वरिष्ठ संवाददाता बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन (54356-54355) का संचालन पांच साल के बाद शुक्रवार 30 जनवरी से रफ्तार भरेगी। एक सप्ताह पहले ही रेलवे ने ट्रेन टाइमिंग शिडयूल जारी कर दिया था। रैक भी बरेली वॉशिंग लाइन पहुंच गया। यह ट्रेन कोविड काल 2021 से बंद थी। 46 स्टेशनों पर ट्रेन का स्टॉपेज होगा। लंबे समय से ट्रेन संचालन की मांग चल रही थी। अब नियमित बरेली जंक्शन से रात को 9.05 बजे बरेली-बांदीकुई पैसेंजर चलाई जाएगी। स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया, बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन संचालन के संबंध में टाइमिंग शिडयूल जारी हो गया है। सवारी गाडी डिब्बा (रैक) आ गया है। आज शुक्रवार 30 जनवरी की रात 9.05 बजे जंक्शन से बांदीकुई को रवाना होगी। रामगंगा, बिशारतगंज, निशोई, आंवला, रेवता बहोरा खेरी, करेंगी, आसफपुर, सिसरका, च...