रांची, मई 2 -- रांची। संत त्रिदंडी स्वामी के कृपा पात्र शिष्य लक्ष्मी प्रपन्न जियर स्वामी अपने भक्तों के साथ जगन्नाथधाम तीर्थ यात्रा से वापस बिहार लौटने के क्रम में रांची आएंगे। वह शनिवार रात्रि रांची पहुंचेंगे। उनका विशेष स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजनकर्ता धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि रविवार सुबह 5 से 8 बजे तक जियर स्वामी का दर्शन खेलगांव स्टेडियम रांची में होगा। शहरवासी स्वामी जी का दर्शन लाभ ले सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...