गिरडीह, दिसम्बर 31 -- पीरटांड़। सम्मेदशिखर पारसनाथ की धरा मधुबन में तीर्थरक्षक अधिष्ठायक देव भोमिया बाबा का दर्शन वंदन कर नववर्ष की मंगलमय की कामना की जाएगी। वर्ष के अंतिम दिन 31 दिसम्बर को भोमिया बाबा के दरबार में विशेष आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम को लेकर भोमिया बाबा मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। नववर्ष सेलिब्रेट करने के लिए भारी संख्या में तीर्थयात्रियों का जुटान हुआ है। बताया जाता है कि जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की निर्वाण भूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर की पावन धरा मधुबन में आध्यात्मिक तरीके से न्यू इयर सेलिब्रेट किया जायेगा। जैन अनुआई भोमिया बाबा का दर्शन वंदन कर नववर्ष का उत्सव मनाएंगे। वैसे तो भोमिया बाबा के दरबार में रोज भजन संध्या का आयोजन किया जाता है पर साल के अंतिम दिन 31 दिसम्बर की रात भव्य आयोजन होगा। कार्यक्...