जहानाबाद, दिसम्बर 2 -- जहानाबाद। शहर के एक नबंर फीडर में बुधवार की रात दस बजे से गुरुवार की सुबह चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत सब डिवीजन जहानाबाद के एसडीओ प्रमोद कुमार निराला ने दी। उन्होंने बताया कि जहानाबाद पावर सब स्टेशन से एक नंबर फीडर आरसीडी के द्वारा पोल तार एवं कंडकर लगाने का काम करने के कारण शटडाउन लिया जाएगा। शहर में काको मोड़ से अरवल मोड़ तक पोल तार का काम कराया जाना है। जिसके कारण बुधवार की रात दस बजे से अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस फीडर से संबंधित उपभोक्ता असुविधा से बचने के लिए अग्रिम तैयारी सुनिश्चित कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.